Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

युद्ध में सबसे पहले पंजाब को ही होता है नुकसान, मिले विशेष वित्तीय पैकेज: सीएम मान

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 11 May, 2025
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केंद्र को पंजाब को भी जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी राज्यों की तरह विशेष वित्तीय पैकेज देना चाहिए। उन्होंने कहा, "हर युद्ध में सबसे पहले पंजाब को ही नुकसान उठाना पड़ा है। भारत का खाद्यान्न भंडार होने के अलावा पंजाब हमेशा से देश की तलवार की तरह रहा है।"