रोहित आज 2 रन बनाकर हुए आउट, पिछली 10 अंतरराष्ट्रीय पारियों में बनाए हैं केवल 70 रन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 7 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी पिछली 10 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 70 रन बनाए हैं जिसमें वह एक बार शून्य पर और 6 बार 10 रन से कम पर आउट हुए। इन 10 पारियों में रोहित ने एक भी छक्का नहीं लगाया है।
read more at ESPNcricinfo


