Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पैन-आधार लिंक न होने के चलते अटका 1.3 लाख लोगों का ITR रिफंड, क्‍या अब कर सकते हैं लिंक?

short by Rishi Raj / on Saturday, 4 April, 2026
पैन को आधार से लिंक न करने के कारण 1.30 लाख से ज़्यादा करदाताओं का ₹340 करोड़ से अधिक ITR रिफंड अटका हुआ है। सरकार के मुताबिक, इनका PAN इनऑपरेटिव हो चुका है इसलिए रिफंड जारी नहीं किया जा रहा। हालांकि, अब भी PAN को आधार से लिंक किया जा सकता है लेकिन इसके लिए ₹1,000 लेट फीस देनी होगी।