यूपी में छात्र की गोली मारकर हत्या, मरने से 2 मिनट पहले वीडियो में बताए कातिलों के नाम
गोंडा (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात 11वीं कक्षा के एक छात्र को उसके दोस्तों ने शादी में जाने के बहाने घर से बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। छात्र की मौत से 2 मिनट पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने कहा, "बिट्टू और गोलू (अमानत सिंह)...जतिन-विशेष ने मारा है...2 मिनट हम और बचेंगे बस।"
read more at हिन्दुस्तान


