यूपी में एनकाउंटर में मारा गया ₹1 लाख का इनामी बदमाश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस और एसटीएफ (आगरा यूनिट) ने मुठभेड़ में एक बदमाश को ढेर कर दिया है। एनकाउंटर में मारा गया जितेंद्र उर्फ जीतू हत्या समेत कई मामलों में फरार चल रहा था और पुलिस ने उसपर ₹1 लाख का इनाम रखा था। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल व ज़िंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए।
read more at हिन्दुस्तान


