Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद तेज़ गिरावट से उबरा शेयर बाज़ार, मामूली गिरावट के साथ हुआ बंद

short by शिव / on Monday, 12 August, 2024
सेबी प्रमुख माधबी बुच व अदाणी समूह से जुड़ी हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट के बाद के पहले कारोबारी सत्र के दिन सेंसेक्स व निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में तेज़ गिरावट आई थी जो अंत में 56.99 अंक गिरकर 79,648.92 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 20.50 अंक लुढ़ककर 24,347 पर बंद हुआ।