NASA का रीसप्लाई मिशन पहुंचा ISS, अंतरिक्षयात्रियों के लिए भेजा था सामान
नासा ने मंगलवार को बताया कि उसके द्वारा लॉन्च किया गया रीसप्लाई मिशन अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में पहुंच गया है। इस मिशन के तहत आईएसएस में रह रहे अंतरिक्षयात्रियों के लिए 8,200 पाउंड सामान भेजा गया है। भेजे गए सामान में खाद्य पदार्थों के साथ-साथ वैज्ञानिक उपकरण भी शामिल हैं जिनका उपयोग अंतरिक्षयात्री आईएसएस के रखरखाव के लिए करेंगे।
read more at NewsBytes हिन्दी


