उम्मीद नहीं थी कि इतनी तगड़ी बोली लगेगी: IPL नीलामी में ₹18 करोड़ में खरीदे जाने पर चहल
आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे स्पिनर बने युजवेंद्र चहल ने कहा है, "मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मुझ पर इतनी तगड़ी बोली लगेगी। जो पिछले 3-साल में नहीं मिला, वो एक बार में मिल गया।" उन्होंने कहा, "ऑक्शन को लेकर थोड़ी एंग्ज़ाइटी थी।" गौरतलब है कि चहल को पंजाब किंग्स ने ₹18 करोड़ में खरीदा है।
read more at हिन्दुस्तान


