Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लड़की को चलती बाइक की टंकी पर बैठाकर युवक ने बनाई रील, UP पुलिस ने लिया संज्ञान

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 11 January, 2025
कानपुर (यूपी) में एक युवक ने लड़की को चलती बाइक की टंकी पर बैठाकर रोमांस करने की रील बनाई है। यह वीडियो गंगा बैराज के पास का बताया जा रहा है और वीडियो में दोनों बिना हेलमेट के दिखाई दे रहे हैं। कानपुर नगर ट्रैफिक पुलिस ने X पर बताया है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है।