Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के स्कूल में आरओ से पानी पीने के बाद एक लड़की की हुई मौत, 9 छात्राएं बीमार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 3 September, 2024
नालंदा (बिहार) के स्कूल में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से एक लड़की की मौत हो गई और कम-से-कम 9 छात्राएं बीमार हो गई हैं। आरओ सिस्टम से पानी पीने के बाद छात्राओं ने उल्टी व पेट दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बकौल अधिकारी, मृत लड़की स्कूल की छात्रा नहीं है।
read more at भाषा