Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक कैलेंडर इयर में टेस्ट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ बने यशस्वी जायसवाल

short by रघुवर झा / on Saturday, 23 November, 2024
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल एक कैलेंडर इयर (2024) में टेस्ट में सबसे अधिक छक्के (34) जड़ने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में 2 छक्के लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम था जिन्होंने 2014 में 33 छक्के जड़े थे।