लखनऊ में विधान भवन के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विधान भवन के सामने सोमवार सुबह 40 वर्षीय एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की जिसे पुलिसकर्मियों ने समय रहते बचा लिया। बकौल पुलिस, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला गांव में उसकी पुश्तैनी ज़मीन पर दूसरे गांव के लोगों द्वारा कब्ज़ा किए जाने की शिकायत लेकर यहां पहुंची थी।
read more at भाषा


