यूपी में पिता की तेरहवीं में बेटे की हुई मौत, बिजली का तार जोड़ते समय लगा करंट
हरदोई (यूपी) में शनिवार को पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में बिजली का तार जोड़ते समय मृतक के 26-वर्षीय बेटे को करंट लग गया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, वह दिल्ली में नौकरी करता था और पिता के निधन के बाद घर आया था।
read more at हिन्दुस्तान


