ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में पहना 500 कैरेट रूबी वाला नेकलेस
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी अपीरियंस के दौरान 18 कैरेट सोने में 500 कैरेट रूबी और अनकट डायमंड से बना नेकलेस पहना था। डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के मुताबिक, उन्होंने हार के साथ रूबी स्टेटमेंट रिंग भी पहनी। गौरतलब है, ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई आइवरी बनारसी साड़ी पहनी थी।
read more at हिन्दुस्तान


