Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश: यूनुस

short by रघुवर झा / on Friday, 16 August, 2024
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि देश में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। यूनुस ने भारतीय पत्रकारों को बांग्लादेश में स्थिति को जांचने के लिए आमंत्रित किया।
read more at भाषा