रोज़ाना ₹1 लाख दान करने पर मुकेश अंबानी की कितने दिन तक चलेगी अकूत दौलत?
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ₹9.55 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अगर वह हर रोज ₹1 लाख का दान करें तो साल भर में उनका खर्च करीब ₹3.65 करोड़ होता है। इस हिसाब से उनकी संपत्ति खत्म होने में करीब 2,61,600 साल लगेंगे।
read more at ABP न्यूज़


