Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रहस्यमयी बीमारी के कारण उत्तर कोरिया में बिना हाथ-पैरों के पैदा हो रहे हैं बच्चे

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 3 August, 2024
2015 में उत्तर कोरिया से भागी महिला यूंग्रान ली के मुताबिक, देश में रहस्यमयी बीमारी से बच्चों का जन्म हाथ, पैर या मलद्वार के बिना हो रहा है। बकौल ली, यह बीमारी परमाणु हथियारों की टेस्टिंग साइट के पास फैली है। उसके अनुसार, किलजू काउंटी में लोग बीमारियों से परेशान हैं और हर दूसरे घर में किसी-न-किसी को कैंसर है।