Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेलंगाना में पटरी के बीच में गिरी महिला के ऊपर से गुज़री मालगाड़ी, बची सुरक्षित

short by रघुवर झा / on Monday, 26 August, 2024
तेलंगाना के विकाराबाद में एक रेलवे जंक्शन के पास पटरी के बीच में गिरी एक महिला के ऊपर से मालगाड़ी के गुज़रने का वीडियो सामने आया है। मालगाड़ी के गुज़रने तक महिला पटरी के बीच में सोई रही जिससे उसकी जान बच गई। वीडियो में एक शख्स महिला को सिर नीचे रखने को कहते सुनाई दे रहा है।