Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रोफेसर फेल करने की धमकी देते थे: सुसाइड करने वाली शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा का भाई

short by रघुवर झा / on Saturday, 19 July, 2025
ग्रेटर नोएडा (यूपी) की शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सुसाइड करने वाली बीडीएस की छात्रा के भाई ने दावा किया है कि प्रोफेसर छात्रा को फेल करने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा, "एक हफ्ते पहले एक प्रोफेसर ने दावा किया था कि मेरी बहन ने असाइनमेंट और किताबों पर जाली साइन किए हैं और उसे ताना मारते थे।"