Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले से एक परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों की हुई मौत

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 10 August, 2024
जशपुर (छत्तीसगढ़) में जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त 35-वर्षीय रामकेश्वर सोनी और उनकी बेटी रवीता (9) व बेटे अजय (25) के रूप में हुई है। वहीं, उन्हें बचाते समय पड़ोसी अश्विन कुजूर (28) को भी हाथी ने कुचल दिया।
read more at भाषा