Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

परोल पर जेल से बाहर आए अमृतपाल व इंजीनियर राशिद ने लोकसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ

short by रघुवर झा / on Friday, 5 July, 2024
परोल पर जेल से बाहर आए खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब (पंजाब) से नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह व बारामूला (जम्मू-कश्मीर) से नवनिर्वाचित सांसद शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद ने शुक्रवार को संसद भवन में लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। इंजीनियर राशिद को 2 घंटे की और अमृतपाल को 5 जुलाई से 4 दिन की परोल मिली है।