Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ITBP में कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और ASI समेत 365 पदों पर निकली भर्ती

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 12 October, 2024
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, डिप्टी कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट और सेकेंड इन कमांडेंट के 365 पदों पर भर्ती निकली है। डिप्टी कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट और सेकेंड इन कमांडेंट के पदों पर आवेदन 16 अक्टूबर-14 नवंबर तक होंगे जबकि अन्य पदों पर 28 अक्टूबर-26 नवंबर तक होंगे। उम्मीदवार https://recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।