₹2900 तक जा सकता है रेडिको खेतान का शेयर, ब्रोकरेज़ फर्म ने दी 'बाय' रेटिंग
ब्रोकरेज़ फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ ने शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान के शेयर को 'बाय' रेटिंग दी है और अनुमान जताया है कि इसके शेयर ₹2900 के लेवल तक जा सकते हैं। सोमवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर ₹2545 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के मुताबिक, वाइट स्प्रिट्स सेगमेंट में कंपनी की स्थिति मज़बूत है।
read more at हिन्दुस्तान


