छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 महिला नक्सलियों को किया ढेर
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गुरुवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और मौके से भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद हुए हैं। बकौल रिपोर्ट, राज्य में इस साल अब तक मुठभेड़ में 145 नक्सली मारे गए।
read more at भाषा


