Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बढ़ते प्रदूषण के बीच हरियाणा में 5वीं तक के स्कूल हो सकते हैं 'बंद', डीसी लेंगे फैसला

short by श्वेता भारती / on Saturday, 16 November 2024
हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बढ़ते प्रदूषण के बीच एक नोटिस जारी कर ज़िला उपायुक्तों (डीसी) को 5वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने पर निर्णय लेने का आदेश दिया है। निदेशालय ने उपायुक्तों को स्थिति का आकलन कर ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा है।