चीन में 30 साल में ₹3,000 करोड़+ की रिश्वत लेने वाले पूर्व अधिकारी को मिली मौत की सज़ा
पूर्वी चीन की एक अदालत ने करीब 30-साल में ₹3,000 करोड़+ की रिश्वत लेने वाले पूर्व स्थानीय अधिकारी यांग योलिन को मौत की सज़ा सुनाई है। नान्जिंग शहर में कई पदों पर सेवाएं दे चुके यांग ने 1993-2023 तक पद का दुरुपयोग कर नकदी/संपत्ति/परिसंपत्तियों के रूप में रिश्वत ली। कोर्ट ने रिश्वत की पूरी रकम वसूलने का निर्देश दिया है।
read more at इंडिया टीवी


