Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिछले 10 साल में 26,000 गोवावासियों ने भारतीय पासपोर्ट वापस किए: मुख्यमंत्री सावंत

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 17 July, 2024
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया है कि पिछले 10 साल में गोवा में कुल 25,939 लोगों ने अपने भारतीय पासपोर्ट जमा करा दिए और 'नए वीज़ा/निकास परमिट' के लिए आवेदन किया है। आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में 2,037 लोगों, 2016 में 4,121 लोगों और 2023 में 2,094 लोगों ने 'नए वीज़ा/निकास परमिट' के लिए आवेदन किया।