Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विराट-अनुष्का के सवाल 'असफलता में हमें कैसे रहना है' का प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 12 January, 2025
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से बातचीत के दौरान उनसे 'असफलता में हमें कैसे रहना है' सवाल पूछा। प्रेमानंद महाराज ने कहा, "हमें उस समय भगवान का चिंतन करते हुए धैर्य रखना होगा। असफलता में धैर्यपूर्वक मुस्कुराकर निकल जाना चाहिए। यह बड़ा कठिन है लेकिन सदैव असफलता नहीं रहेगी।"