खराब मौसम के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को दूसरे दिन भी रही स्थगित
जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी खराब मौसम के कारण स्थगित रही। अधिकारियों के अनुसार, तीर्थयात्रियों के किसी भी नए जत्थे को अमरनाथ गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। गौरतलब है, इससे पहले 17-जुलाई को कश्मीर के दोनों आधार शिविरों (पहलगाम और बालटाल) में भारी बारिश के कारण यात्रा रद्द की गई थी।
read more at भाषा


