पाकिस्तान में ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 30 यात्री घायल
पाकिस्तान के लाहौर के पास शुक्रवार शाम एक ट्रेन के कम-से-कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे कम-से-कम 30 यात्री घायल हो गए। रेलवे के मुताबिक, इस्लामाबाद एक्सप्रेस लाहौर से रावलपिंडी जा रही थी और शेखपुरा के काला शाह काकू में पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने बताया कि 3 घायलों की हालत गंभीर है।
read more at Hindustan Times


