Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MI के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए DC के कप्तान अक्षर पटेल पर लगा ₹12 लाख का जुर्माना

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 14 April 2025
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, यह अक्षर पटेल का इस सीज़न का पहला अपराध है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया।