तिरुपति बालाजी में दान किए गए बालों का क्या किया जाता है?
तिरुपति बालाजी मंदिर में सालाना करीब 600 टन बाल दान किए जाते हैं। इन बालों को साफ करके एक निश्चित तापमान पर स्टोर किया जाता है। टीटीडी (तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम) ऑनलाइन नीलामी के ज़रिए बालों को बेचता है और सालाना ₹25-₹30 करोड़ के बालों की नीलामी होती है। इन बालों को दुनियाभर में बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट किया जाता है।
read more at इंडिया टीवी


