कपिल परमार ने रचा इतिहास, जूडो में भारत के लिए जीता पहला पैरालंपिक मेडल
भारतीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने जूडो में भारत के लिए पहला पैरालंपिक मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। कपिल ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में गुरुवार को पुरुषों के 60 किलोग्राम (जे1) इवेंट में प्लेऑफ में ब्राज़ील के एलिल्टन डी ओलिवेरा को हराकर कांस्य पदक जीता। इवेंट के सेमीफाइनल में कपिल ईरानी खिलाड़ी एस बनिताबा खोर्रम आबादी से हारे थे।
read more at जनसत्ता


