Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

21 साल की लड़की के साथ डिनर डेट का शौक पड़ा बुज़ुर्ग को भारी, लगी ₹1.3 लाख की चपत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 20 August, 2026
दिल्ली पुलिस ने 67-वर्षीय बुज़ुर्ग से ₹1.3 लाख की ठगी और मोबाइल चोरी को लेकर 26-वर्षीय ज्योत्सना और 21-वर्षीय मानसी को गिरफ्तार किया है। ज्योत्सना ने डेटिंग ऐप पर फर्ज़ी आईडी से बुज़ुर्ग से संपर्क किया और मानसी डेट पर गई थी। पुलिस ने बताया कि बुज़ुर्ग के फोन से यूपीआई के ज़रिए ₹1.3 लाख ट्रांसफर किए गए।