होली वाले दिन J&K और लद्दाख में 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, 15 KM तक रही गहराई
कारगिल (लद्दाख) में होली वाले दिन (शुक्रवार) 5.2 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार रात करीब 2:50 बजे महसूस किए गए और इसकी गहराई 15 किलोमीटर थी। 27 फरवरी को असम के मोरीगांव में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था।
read more at हिन्दुस्तान


