विधानसभा में ऑनलाइन रमी खेलते दिखे महाराष्ट्र के मंत्री का बदला विभाग, बनाए गए खेल मंत्री
महाराष्ट्र विधानसभा में ऑनलाइन रमी खेलते नज़र आए कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का विभाग बदल दिया गया है और उन्हें खेल विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, रमी विवाद के बाद एनसीपी विधायक कोकाटे के मंत्री पद से इस्तीफे की बात चल रही थी लेकिन अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद उनका विभाग बदला गया।
read more at हिन्दुस्तान


