यूपी के सीएम योगी को दी गई हत्या की धमकी, कहा गया- बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे
मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल सेल को शनिवार शाम एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हत्या की धमकी दी गई है। मेसेज में लिखा है, "अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे।" मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
read more at इंडिया टीवी


