Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

होली पर बिहार के प्रवासियों के लिए चलेंगी 200 इंटर स्टेट बसें, 1 फरवरी से शुरू होगी बुकिंग

short by Anuj / on Sunday, 18 January, 2026
होली पर बिहार लौटने वाले प्रवासी कामगारों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 15 फरवरी से 15 मार्च तक 200 अंतरराज्यीय बसें चलाएगा। ये बसें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रमुख रूटों पर चलेंगी। वहीं, टिकट बुकिंग 1 फरवरी से वेबसाइट bsrtc.bihar.gov.in जाकर की जा सकती है।