Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹800 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में ED ने OctaFX के मास्टरमाइंड की ₹131 करोड़ की संपत्ति की ज़ब्त

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 4 July, 2025
ईडी ने मनी लॉन्डरिंग के मामले में 'चेरी' नामक इटैलियन लग्ज़री यॉट, स्पेन में 2 घर समेत ऑक्टाएफएक्स के मास्टरमाइंड पावेल प्रोज़ोरोव की ₹131.45 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है। ईडी के मुताबिक, इस अवैध फॉरेक्स ब्रोकर ने आईपीएल और मशहूर हस्तियों के माध्यम से प्रचार कराया था। बकौल ईडी, ऑक्टाएफएक्स ने धोखाधड़ी करके 9 महीनों में ₹800 करोड़ कमाए।