Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विनती ऑर्गेनिक्स ने 16 सालों में दिया 23254% का रिटर्न, ₹43000 बने ₹1 करोड़

short by रघुवर झा / on Saturday, 22 March 2025
विनती ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने 16 सालों में करीब 23254% का रिटर्न दिया है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 मार्च 2009 को कंपनी के एक शेयर की कीमत ₹6.85 थी जो 21 मार्च 2025 को ₹1602.50 पर बंद हुई। 16 साल पहले इस कंपनी के शेयरों में निवेश किए गए ₹43000 अब करीब ₹1 करोड़ हो गए हैं।