Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज्ञान देने वाले अपनी पार्टी का इतिहास फिर पढ़ लें: सोनिया गांधी के लेख को लेकर नकवी

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Saturday, 16 April 2022
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक लेख में 'देश में नफरत का वायरस अंदर तक चला गया है' लिखने पर कहा है कि जो इस तरह का ज्ञान दे रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी के इतिहास को दोबारा पढ़ना चाहिए। नकवी ने कहा, ''आपको याद करना चाहिए...भिवंडी, भागलपुर, मेरठ, 1984 का नरसंहार।''