Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में 60 वर्षीय किसान ने बारिश से फसल खराब होने के कारण की आत्महत्या

short by शिव / on Monday, 20 March, 2023
राजस्थान के बूंदी में 60 वर्षीय एक किसान ने बारिश व ओलावृष्टि के कारण फसल खराब होने की वजह से आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि किसान ने शनिवार को गेंहू की खराब फसल को देखने के बाद ज़हरीला पदार्थ खा लिया था। बकौल पुलिस, किसान की रविवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।