डिजिटल हेल्थकेयर प्लैटफॉर्म मेडिबडी ने 8% कर्मियों को नौकरी से निकाला
डिजिटल हेल्थकेयर प्लैटफॉर्म मेडिबडी ने 'पुनर्गठन अभ्यास' का हवाला देते हुए 8% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा कि वह निकाले गए कर्मियों की नई नौकरी ढूंढने में मदद करेगी व हेल्थ इंश्योरेंस का विस्तार कर उन कर्मियों के लिए विशेष 'केयर पैकेज' तैयार करेगी। बकौल रिपोर्ट, कंपनी ने करीब 200 कर्मियों की छंटनी की है।
read more at Moneycontrol


