स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं शरद कपूर, मजबूरी में पालतू कुत्तों को भेजा पशु केंद्र
अभिनेता शरद कपूर का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने चार पालतू कुत्तों को मुंबई के YODA पशु कल्याण केंद्र भेजे जाने पर रोते नज़र आए। बेज़ुबान ट्रस्ट की संस्थापक हेमा चौधरी ने बताया कि शरद को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं और परिवार के लिए चारों कुत्तों की देखभाल करना मुश्किल हो गया था।
read more at Abplive


