Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के बाद पंजाब में भी केजरीवाल के लिए आलीशान शीश महल बनने का लगा आरोप

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 31 October 2025
बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पंजाब में भी शीश महल बनवाने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने एरियल तस्वीर शेयर कर लिखा, "आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने एक और भव्य शीशमहल तैयार करवाया। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में सीएम कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी केजरीवाल को मिल गई।"
read more at X