'काम सीनियर का, सैलरी इंटर्न की', शख्स ने ₹2,600 की हाइक के बाद छोड़ी कॉर्पोरेट जॉब
बेंगलुरु के प्रमोद पॉल का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने बिना किसी नई नौकरी के कॉर्पोरेट जॉब छोड़ दी। प्रमोद का कहना है कि लगातार भारी काम, मानसिक तनाव और सिर्फ 6% सैलरी बढ़ोतरी (₹2,600/माह) ने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि उनसे सीनियर ऐनालिस्ट का काम लिया गया लेकिन वेतन इंटर्न जैसा मिला।
read more at TV9 भारतवर्ष


