बहन की बारात आने से कुछ घंटे पहले यूपी में उसके भाई की सीने में दर्द उठने के बाद हुई मौत
जालौन (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार देर रात एक 19-वर्षीय युवक के सीने में अचानक दर्द उठने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, उसकी बहन की शुक्रवार को शादी होनी थी। वहीं, बारात आने से कुछ घंटे पहले उसकी मौत होने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
read more at हिन्दुस्तान


