हमास के साथ युद्ध रोकने को लेकर फिर से बातचीत शुरू करेगा इज़रायल
इज़रायल के एक अधिकारी के मुताबिक, इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास से युद्ध विराम के लिए बातचीत शुरू करने को लेकर वार्ताकारों को भेजेंगे। बकौल इज़रायली अधिकारी, बातचीत कहां और कब होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। दरअसल, अमेरिका समर्थित एक प्रस्ताव के जवाब में हमास ने नया हलफनामा दाखिल किया था जिसके बाद इज़रायल ने यह प्रतिक्रिया दी है।
read more at भाषा


