परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है लेकिन संघर्ष जारी रहेगा: उप-राष्ट्रपति चुनाव हारने पर रेड्डी
विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी की उप-राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, "मैं इस परिणाम को पूरी ईमानदारी और हमारे लोकतंत्र पर अटल विश्वास के साथ स्वीकार करता हूं। भले ही चुनाव में परिणाम मेरे पक्ष में नहीं आया लेकिन वैचारिक लड़ाई जारी रहेगी।"
read more at ABP न्यूज़


