Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बड़ी टेक कंपनियां भारत से डेटा ले जाकर वापस हमें ही डॉलर में बेच रही हैं: ओला के सीईओ

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 8 July, 2024
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा है, "भारत दुनिया के 20% डिजिटल डेटा का प्रोडक्शन कर रहा है लेकिन...इस डेटा का 90% बड़ी टेक कंपनियों को निर्यात हो रहा है।" उन्होंने कहा, "ये डेटा फिल्टर कर भारत में ही डॉलर में बेचा जा रहा है।" बकौल भाविश, यह बिल्कुल वैसा है जैसा 200-वर्ष पहले ईस्ट इंडिया कंपनी करती थी।